छत्तीसगढ़दुर्ग

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर निर्मित प्रेरणादायी फिल्म शतक का प्रदर्शन…

दुर्ग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निर्मित प्रेरणादायी फिल्म शतक की गौरव गाथा के विशेष प्रदर्शन केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजन शनिवार को दुर्ग के स्वरूप सिनेमा टॉकीज में किया गया। दोपहर 3 बजे आयोजित इस विशेष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फिल्म प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए और दुर्गवासियों के साथ पूरा फिल्म देखे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले एक शताब्दी में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण और सेवा कार्यों के माध्यम से देश को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संघ का कार्य निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित रहा है, जिसने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य किया है।

प्रदर्शित फिल्म शतक की गौरव गाथा में संघ की स्थापना से लेकर उसके उद्देश्य, संगठनात्मक विस्तार, स्वतंत्रता संग्राम के समय राष्ट्र के प्रति योगदान तथा विभिन्न आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों का प्रभावशाली चित्रण किया गया है। फिल्म में यह भी दर्शाया गया कि किस प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने समाज सेवा, राष्ट्र जागरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है।

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने बिना किसी प्रचार-प्रसार की अपेक्षा के समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का कार्य किया है। शिक्षा, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित यह संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है। संघ की कार्यपद्धति और विचारधारा ने देश के करोड़ों युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी है।

इस अवसर पर दुर्ग के जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्षगण, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने फिल्म के माध्यम से संघ के गौरवशाली इतिहास और सेवा कार्यों से प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संघ के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिये।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button