छत्तीसगढ़दुर्ग

होली पर्व पूर्व दुर्ग पुलिस की सख्त कार्यवाही – अवैध शराब कारोबार में ,7 प्रकरण में संलिप्त 07 आरोपी गिरफ्तार, 188 पौवा शराब जप्त…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

आगामी होली त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 01.03.2026 को जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं विक्रय करते पाए गए कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इनके कब्जे से लगभग 188 पौवा अवैध देशी शराब, कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹17,000/- जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है।

उक्त कार्यवाही में थाना अण्डा से 04, थाना उतई से 02 एवं थाना नंदिनी नगर से 01 प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी प्रकार सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से शराब सेवन करते पाए गए 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई, जिसमें थाना सुपेला से 03, नेवई से 01 एवं रानीतराई से 01 प्रकरण दर्ज किया गया।

▪️ घटनास्थल :

थाना अण्डा, उतई, नंदिनी नगर, सुपेला, नेवई एवं रानीतराई क्षेत्र, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी

1. मोरध्वज देशमुख, उम्र 31 वर्ष, निवासी आलबरस, अण्डा

2. निलेश यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी आलबरस, अण्डा

3. मुकेश कोसरे, उम्र 41 वर्ष, निवासी चिरपोटी, अण्डा

4. फूल सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी निकुम, अण्डा

5. पुरेन्द्र ठाकुर, उम्र 34 वर्ष, निवासी बोहारडीह, उतई

6. राकेश साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी सेलूद, उतई

7. जीवनलाल पटेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी टेकापार बोरी, नंदिनी नगर

धारा 36(च) आबकारी एक्ट के आरोपी

1. टिमन लाल ठाकुर, उम्र 27 वर्ष, निवासी पुष्पक नगर, सुपेला

2. वेदांत सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी जांजगीर चांपा (थाना सुपेला)

3. अनेपु राकेश, निवासी ग्रीन वेली, जुनवानी, सुपेला

4. सुनील कुशवाहा, उम्र 35 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, नेवई

5. मनहरण लाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी दरबार मोखली, रानीतराई
▪️ जप्त सामग्री :

1. 188 पौवा अवैध देशी शराब
(कुल अनुमानित कीमत ₹17,000/-)
▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में संबंधित थाना प्रभारियों के निर्देशन में अण्डा, उतई, नंदिनी नगर, सुपेला, नेवई एवं रानीतराई थाना स्टाफ की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय अथवा सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button