छत्तीसगढ़दुर्ग

होली त्यौहार में लगातार पेट्रोलिंग जारी ,सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई – दहशत फैलाने वाला आरोपी घेराबंदी कर गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 03.03.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक लक्ष्मी मार्केट तिरंगा बिल्डिंग के पास हाथ में धारदार हथियार लेकर आमजन को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को नियंत्रित कर गिरफ्तार किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 348/2026 धारा 296, 115(1), 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

घटना स्थल :

लक्ष्मी मार्केट तिरंगा बिल्डिंग के पास, सुपेला, दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. ओमप्रकाश सिन्हा, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजीव नगर, सुपेला, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

1. एक धारदार हथियार

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि अमर दास गंगेले, प्रधान आरक्षक गंगाराम रावत, आरक्षक अजीत यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button