
रायपुर – वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने होली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक गौरव और एकता का प्रतिबिंब है। यह पर्व ऊंच-नीच, भेदभाव और वैमनस्य को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस त्यौहार को पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि रंगों का यह उत्सव छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
श्री अग्रवाल ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया है कि वे रसायनों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और हुड़दंग से बचते हुए शालीनता के साथ पर्व मनाएं।
उन्होंने कहा कि, “छत्तीसगढ़ की माटी का स्वभाव ही प्रेम और अपनत्व है। आइए, इस होली पर हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और मजबूत करें और समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करें।”
बृजमोहन अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि गुलाल की महक और रिश्तों की मिठास से सराबोर यह पर्व प्रदेश में अमन-चैन और तरक्की के नए द्वार खोलेगा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का अंत — विकास के नए युग का आरंभ बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दृढ़ संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ आज शांति, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
वर्षों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे हमारे बस्तर और सरगुजा अंचल अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। सड़कों का विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती, डिजिटल कनेक्टिविटी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर — यह सब एक नए विश्वास का प्रतीक है।
जहाँ कभी भय का वातावरण था, वहाँ आज निवेश, उद्योग, पर्यटन और जनकल्याण की योजनाओं की नई शुरुआत हो रही है। सुरक्षा बलों के साहस, सरकार की स्पष्ट नीति और जनता के सहयोग से प्रदेश ने निर्णायक बदलाव की दिशा पकड़ी है।
अब छत्तीसगढ़ केवल संसाधनों का नहीं, बल्कि संभावनाओं का प्रदेश है। शांति, विकास और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता यह नया छत्तीसगढ़ हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




