कैरियररोजगार

NTPC में नौकरी का मौका, ₹2,40,000 तक मिलेगी सैलरी, कौन कर सकता है अप्‍लाई?

NTPC Recruitment 2026: अगर आप केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं और एक बड़ी कंपनी में अच्छी सैलरी वाली जॉब की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत खास है. एनटीपीसी लिमिटेड ने ग्रीन केमिकल्स के क्षेत्र में सीनियर मैनेजर और इंजीनियर के कुल 8 पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती नियमित आधार पर है और मेथनॉल, यूरिया, अमोनिया, एथेनॉल, एसएएफ और पेट्रो-केमिकल जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हुई है.

आवेदन कब से कब तक चलेगा

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है.आवेदन की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 है.इसके बाद कोई भी फॉर्म नहीं भरा जाएगा. सभी आवेदन सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर ही किए जा सकते हैं.

किन किन पदों पर वैकेंसी?

1-सीनियर मैनेजर (Green Chemicals)- कुल 4 पद
UR कैटेगरी- 3 पद
OBC कैटेगरी- 1 पद
ग्रेड- E6
वेतनमान- ₹90,000 से ₹2,40,000 (IDA पैटर्न)

2- इंजीनियर (Green Chemicals)- कुल 4 पद
OBC कैटेगरी- 4 पद
ग्रेड- E2
वेतनमान- ₹50,000 से ₹1,60,000 (IDA पैटर्न)
ये सैलरी बहुत अच्छी है और अनुभव वाले लोगों के लिए ये मौका बहुत बड़ा है.

कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

सीनियर मैनेजर (E6 ग्रेड) के लिए
योग्यता: केमिकल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम बीई या बीटेक, कम से कम 60% अंक.
अनुभव: पोस्ट-क्वालिफिकेशन कम से कम 15 साल का अनुभव। इसमें मेथनॉल, यूरिया, अमोनिया, एथेनॉल, एसएएफ, पेट्रो-केमिकल या केमिकल प्रोसेस प्लांट्स की कमीशनिंग और ऑपरेशन का अनुभव जरूरी है.
आयु सीमा:आवेदन की आखिरी तारीख तक अधिकतम 47 साल।

इंजीनियर (E2 ग्रेड) के लिए
योग्यता: केमिकल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम बीई या बीटेक, कम से कम 60% अंक.
अनुभव: पोस्ट-क्वालिफिकेशन कम से कम 4 साल का अनुभव. संबंधित केमिकल या रिफाइनरी/पेट्रोकेमिकल प्लांट्स में काम किया हो. डीसीएस या कंट्रोल डेस्क ऑपरेशन का अनुभव हो तो ज्यादा फायदा.
आयु सीमा: आवेदन की आखिरी तारीख तक अधिकतम 32 साल.

सेलेक्‍शन कैसे होगा?

सबसे पहले आवेदन की स्क्रीनिंग होगी. इसमें योग्यता और अनुभव देखा जाएगा.फिर लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित टेस्ट हो सकता है.उसके बाद व्यक्तिगत इंटरव्यू होगा. अंत में मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल सेलेक्शन होगा.

आवेदन शुल्क कितना लगेगा

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 300 रुपये. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. सारा भुगतान सिर्फ ऑनलाइन तरीके से करना होगा.

आवेदन कैसे करें: आसान स्टेप्स

सबसे पहले careers.ntpc.co.in पर जाएं.
वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
फॉर्म में अपनी सारी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
अगर फीस देनी है तो ऑनलाइन भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट जरूर ले लें.

जॉब मिलना आसान नहीं होता

एनटीपीसी जैसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलना आसान नहीं होता. ग्रीन केमिकल्स जैसे फ्यूचरिस्टिक और पर्यावरण से जुड़े सेक्टर में काम करने का मौका है. ट्रेनिंग के दौरान अच्छी सैलरी मिलेगी और अच्छा परफॉर्म करने पर परमानेंट जॉब भी मिल सकती है.अगर आपके पास केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री है और अनुभव भी है तो ये आपके लिए बेस्ट अपॉर्चुनिटी है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button