
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 22.02.2026 को प्रार्थिया स्वामी मंडावी, उम्र 34 वर्ष, निवासी मकान नंबर 203, रामनगर मुक्तिधाम, थाना वैशाली नगर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21.12.2025 से 15.02.2026 के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा उनके मकान के अंदर रखी आलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 305, 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर प्रार्थिया की भतीजी (विधि से संघर्षरत बालिका) से पूछताछ की गई, जिसने चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया तथा चोरी किए गए आभूषण अपने मित्र रंजीत वर्मा को बेचने हेतु देना बताया। आरोपी रंजीत वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी के आभूषण अपने अन्य साथियों को बेचना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर सोने का हार (नेकलेस), एक मंगलसूत्र तथा नगदी राशि बरामद की गई।
आरोपी रंजीत वर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विधि से संघर्षरत बालक/बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। अन्य संदेहियों की तलाश जारी है।
घटना स्थल :
मकान नंबर 203, रामनगर मुक्तिधाम, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम :
1. रंजीत वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, गणेश चौक के पास, सुपेला, जिला दुर्ग
2. विधि से संघर्षरत बालक
3. विधि से संघर्षरत बालिका,
जप्त सामग्री :
1. एक सोने का नेकलेस (कीमत लगभग 2,50,000/- रुपये)
2. एक सोने का मंगलसूत्र (कीमत लगभग 1,70,000/- रुपये)
3. नगदी राशि 3,700/- रुपये
कुल जुमला कीमत लगभग 4,23,700/- रुपये
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर के थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्टाफ की सक्रियता एवं सतर्कता से प्रकरण का सफल खुलासा किया गया। पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि घर में कीमती आभूषण एवं नगदी सुरक्षित स्थान पर रखें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




