छत्तीसगढ़भिलाई

यूनिवर्सल रेल मिल में “आप भी जानिए” कार्यक्रम का आयोजन…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन कार्यालय, मिल्स जोन–2 द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2026 को यूनिवर्सल रेल मिल में कार्यरत अधिकारियों की पत्नियों के लिए “आप भी जानिए” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के परिवारों को संयंत्र की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों तथा उत्पादन प्रक्रिया से अवगत कराना तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मानव संसाधन-एल एंड डी में आयोजित समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (यूनिवर्सल रेल मिल) विशाल गुप्ता, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे. एन. ठाकुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन–आयरन एवं स्टील) सुश्री के. सुपर्णा तथा उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन–मिल्स एवं एम एंड एस) प्रताप शेखर नायक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यूनिवर्सल रेल मिल में “आप भी जानिए” कार्यक्रम का आयोजन...

महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे. एन. ठाकुर ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि “आप भी जानिए” कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों को अधिकारियों के कार्यस्थल, दायित्वों एवं चुनौतियों से परिचित कराना है, ताकि वे सुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति अपने परिजनों को प्रेरित कर सकें।

महाप्रबंधक प्रभारी (यूनिवर्सल रेल मिल) विशाल गुप्ता ने अपने संबोधन में सुरक्षित कार्यशैली में परिवार की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सहभागियों से अनुरोध किया कि वे घर का वातावरण सकारात्मक एवं तनावमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पारिवारिक सहयोग से कार्यस्थल पर एकाग्रता, सजगता एवं सुरक्षा अनुपालन में वृद्धि होती है।

भ्रमण प्रारंभ होने से पूर्व विभागीय सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश देवांगन द्वारा प्रतिभागियों को आवश्यक सुरक्षा निर्देशों एवं सावधानियों से अवगत कराया गया। महाप्रबंधक सुश्री के. सुपर्णा ने कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पाद तक स्टील निर्माण प्रक्रिया को संक्षिप्त रूप में समझाते हुए संयंत्र की समग्र कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के अंतर्गत सहभागियों को ब्लास्ट फर्नेस–8, एस.एम.एस.–3, प्लेट मिल, रोज गार्डन तथा यूनिवर्सल रेल मिल का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें आधुनिक उत्पादन तकनीकों, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में कुल 17 महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन–मिल्स जोन–2) सुश्री एस शिरीन द्वारा किया गया तथा प्रबंधक (मानव संसाधन–मिल्स जोन–2) सुश्री अवंती वुचुला द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सफलता में जसबीर सिंह, बहोरन लाल साहू (अति. श्रम कल्याण अधिकारी), श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू, अशरफ अली, भुवन लाल साहू एवं सुश्री सोनम रामटेके का विशेष योगदान रहा।

उप महाप्रबंधक प्रताप शेखर नायक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मानव संसाधन कार्यालय, मिल्स जोन–2 द्वारा सहभागियों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया। सहभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संयंत्र भ्रमण का यह उनका पहला अनुभव था, जिसने उन्हें अपने जीवनसाथी के कार्यस्थल, चुनौतियों एवं योगदान को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button