chhattisgarhछत्तीसगढ़रायपुर

संविधान संशोधन विधेयक (130वां संशोधन) पर आयोजित जेपीसी की बैठक में शामिल हुए सांसद: बृजमोहन अग्रवाल

नई दिल्ली/रायपुर| रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की। समिति के सदस्य के रूप में बृजमोहन अग्रवाल ने विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर गहन विचार-विमर्श किया और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

बैठक के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि प्रस्तावित संशोधन का उद्देश्य शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और संवैधानिक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने समिति के अन्य सदस्यों के साथ विधेयक के तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर चर्चा की, ताकि इसके लागू होने के बाद आम नागरिकों के अधिकारों का पूर्णतः संरक्षण हो सके।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के कानून को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह विधेयक उसी दिशा में एक दूरगामी कदम है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि , “संविधान का 130वां संशोधन विधेयक देश की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जेपीसी की इस बैठक में हमारा प्रयास है कि सभी हितधारकों के हितों का संतुलन बनाया जाए और एक ऐसा प्रारूप तैयार हो जो राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध हो।”

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button