अन्‍यअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

पुरानी भिलाई पुलिस की त्वरित कार्यवाही – धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 23.02.2026 को प्रार्थी जग्गा ढीमर, उम्र 24 वर्ष, निवासी डबरापारा उत्तर, थाना पुरानी भिलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पूर्व दिवस हुए विवाद के कारण आरोपीगण द्वारा उसे डबरापारा ओवरब्रिज के पास रोककर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा एक आरोपी द्वारा धारदार हथियार (ब्लेड) से हमला किया गया एवं दूसरे आरोपी द्वारा हाथ-मुक्का से मारपीट की गई, जिससे प्रार्थी को गला, बाएं कंधे एवं बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आई।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आहत का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपीगण की तलाश कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें घटना करना स्वीकार किया। आरोपी दीपक भारती के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड उसके कब्जे से बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

घटना का कारण :

पूर्व दिवस हुए आपसी विवाद को लेकर रंजिश।

घटना स्थल :

डबरापारा ओवरब्रिज के पास, पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. दीपक भारती, उम्र 19 वर्ष, निवासी डबरापारा शिव मंदिर के पास, ओवरब्रिज के नीचे, पुरानी भिलाई।

2. पवन भारती, उम्र 22 वर्ष, निवासी डबरापारा शिव मंदिर के पास, ओवरब्रिज के नीचे, पुरानी भिलाई।

जप्त सामग्री :

1. घटना में प्रयुक्त एक धारदार ब्लेड।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई की टीम के उनि स्तर के अधिकारी एवं स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा शीघ्र पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद को कानूनी माध्यम से सुलझाएं तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button