Site icon जनता की कलम

RRB ALP Vacancy 2026 : रेलवे में 11127 असिस्टेंट लोको पायलट की होगी भर्ती, देखें जोन वाइज वैकेंसी…

RRB ALP Vacancy 2026 : रेलवे में 11127 असिस्टेंट लोको पायलट की होगी भर्ती, देखें जोन वाइज वैकेंसी...

R.O. No. - 13538/42

RRB ALP Vacancy 2026 : आपकी ड्रीम जॉब रेलवे लोको पायलट है, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है. रेल मंत्रालय साल 2026 में 11127 सहायक लोको पायलट की भर्ती करेगा. मंत्रालय ने सहायक लोक पायलट की इस वैकेंसी को मंजूरी दे दी है. 21 फरवरी को मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड ने जोनवार रिक्तियों का ब्यौरा जारी कर दिया है.

सहायक लोको पायलट की इन रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. जानकारी के अनुसार, मध्य रेलवे में 457 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी. जिससे प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अवसर मिलेगा. जबकि मुजफ्फरपुर, पटना और रांची रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए 700 वैकेंसी है. वहीं पूर्वी तटीय में सबसे अधिक 1625 और सबसे कम पूर्वोत्तर रेलवे में सबसे कम 105 वैकेंसी है.

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया कैलेंडर

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 2026 के लिए भर्ती कैलेंडर भी जारी किया है. भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए नौ रेलवे भर्ती बोर्ड को नोडल नामित किया गया है. बोर्ड के कार्यकारी निदेशक सभी जोन के प्रमुख मुख्य कार्मिक आधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

असिस्टेंट लोको पायलट की जोन वाइज वैकेंसी

R.O. No. - 13538/42

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जोनल रेलवेज द्वारा रा एचआरएमएस (HRMS) के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल में दर्ज सहायक लोको पायलट (ALP) रिक्तियों का मूल्यांकन रेलवे बोर्ड में किया गया है. सक्षम प्राधिकारी ने वर्ष 2026 के लिए वेतन स्तर-2 में सहायक लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों की केंद्रीकृत भर्ती अधिसूचना जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है. रेलवे-वार विवरण निम्नानुसार है-

क्र.सं. जोनल रेलवे रिक्तियां 
1 सेंट्रल रेलवे 1400
2 ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
3 ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
4 ईस्टर्न रेलवे 608
5 नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457
6 नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105
7 नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276
8 नॉर्दर्न रेलवे 740
9 नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600
10 साउथ सेंट्रल रेलवे 674
11 साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200
12 साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
13 सदर्न रेलवे 250
14 साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
15 वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
16 वेस्टर्न रेलवे 214
17 चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स 06*

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती प्रक्रिया

असिस्टेंट लोको पायलट की चयन प्रक्रिया कई स्टेज की होगी, जो इस प्रकार है-

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Exit mobile version