ड्रिंक एंड ड्राइव पर दुर्ग यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो माह में 435 प्रकरण न्यायालय भेजे…

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से Durg Police की यातायात शाखा द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान 2026 चलाया जा रहा है। जनवरी और फरवरी 2026 में कुल 435 मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं।
जनवरी-फरवरी 2026: 435 चालकों पर वैधानिक कार्रवाई
-
जनवरी 2026: 198 वाहन चालक
-
फरवरी 2026: 237 वाहन चालक
-
कुल कार्रवाई: 435 प्रकरण
नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई और मामलों को न्यायालय भेजा गया। आवश्यकता पड़ने पर वाहन भी जप्त किए गए।
प्रमुख चौक-चौराहों और NH-53 पर सघन जांच
यातायात पुलिस द्वारा रात्रि 8 बजे से मध्यरात्रि तक शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिनमें शामिल हैं:
-
राजेन्द्र प्रसाद चौक, दुर्ग
-
गुरुद्वारा तिराहा, नेहरू नगर
-
रेल चौक, सेंट्रल एवेन्यू भिलाई
-
बीएसएनएल चौक, सेक्टर-01 भिलाई
-
सुपेला घड़ी चौक
-
पावर हाउस चौक भिलाई
-
कुम्हारी टोल प्लाजा
-
दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-53
इन स्थानों पर इंटरसेप्टर वाहन और ब्रीथ एनालाइज़र मशीन के माध्यम से नियमित जांच की जा रही है।
सप्ताहांत में विशेष अभियान, सख्त निगरानी जारी
सप्ताहांत (वीकेंड) पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा निरंतर प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
यातायात पुलिस की अपील: नशे में वाहन न चलाएं
Durg Police ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे की स्थिति में वाहन संचालन न करें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



