chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 की तैयारियों हेतु मैनेजर एवं टेक्निकल कमेटी की बैठक आयोजित…

संक्षिप्त विवरण : पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 23 से 27 फरवरी 2026 तक प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जाना है। प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में आज दिनांक 22.02.2026 को मैनेजर एवं टेक्निकल कमेटी की बैठक प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की उपस्थिति, प्रतियोगिता के तकनीकी नियम, प्रोटेस्ट प्रक्रिया, अंक निर्धारण प्रणाली, पदक वितरण व्यवस्था एवं कार्यक्रम की समय-सारिणी पर विस्तार से चर्चा की गई। अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली के ऑब्जर्वर द्वारा प्रतियोगिता के निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह दिनांक 23.02.2026 को आयोजित किया जाएगा। पदक वितरण समारोह दिनांक 25.02.2026 से 27.02.2026 तक इवेंट उपरांत संध्या समय में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक उपरांत आयोजन समिति के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं खेल मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा, आवास, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

सराहनीय कार्य : उक्त आयोजन की तैयारियों में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वित एवं योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। आयोजन समिति, तकनीकी दल एवं व्यवस्थापक दल द्वारा समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस दुर्ग -भिलाई के आम नागरिकों से अपील करती है कि अधिक से अधिक संख्य में आकर खेल का आनंद लेवे और देश के अलग अलग राज्यों से आये खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करे तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button