
रायपुर। स्वामी कैलाशानन्द गिरि अपने रायपुर प्रवास के दौरान सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने सांसद श्री अग्रवाल एवं उनके परिवार से आत्मीय भेंट कर उन्हें अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महाराज श्री का ससम्मान स्वागत करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य और आशीर्वाद समाज तथा राष्ट्र के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है।
भेंट के दौरान आध्यात्मिक विषयों, समाजहित और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। यह मुलाकात श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण रही।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




