छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में आयोजित महाशिवरात्रि के पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर…

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों रिसाली अवधपुरी रामेश्वरम महादेव मंदिर प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर नेवई रुआंबधा बस्ती तालपुरी बी ब्लॉक कॉलोनी धनोरा उतई,कदाम्बरी नगर दुर्ग , शिवनाथ नदी दुर्ग स्थति मंदिर में में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए और भगवान् भोलेशंकर का रुद्रा अभिषेक व पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा, “महाशिवरात्रि का पर्व भगवान् शिव की आराधना का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

यह पर्व हमें भगवान् शिव की महिमा और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को याद दिलाता है। मैं इस पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ और भगवान् शिव से प्रार्थना करता हूँ कि वे प्रदेश वासियों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।”

उन्होंने आगे कहा, “भगवान् शिव की पूजा अर्चना करने से हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा मिलती है। मैं इस अवसर पर सभी प्रदेश वासियों से अपील करता हूँ कि वे भगवान् शिव की पूजा अर्चना करें और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को अपने जीवन में उतारें।”

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे। विधायक जी ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की और महाशिवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button