अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्ग

तलवार लहराकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 04.02.2026 को प्रार्थी कुमार दास द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने कोसा नगर स्थित मकान की साफ-सफाई हेतु गया हुआ था। उसी दौरान उसका भाई अरूप दास घर आने की बात को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी पर प्राणघातक हमला करने का प्रयास किया। प्रार्थी द्वारा आत्मरक्षा में हथियार को पकड़े जाने पर आरोपी द्वारा ईंट से मारपीट की गई, जिससे प्रार्थी को पीठ एवं बाएं हाथ की कोहनी में चोट आई।

प्रकरण में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 296, 115(2), 351(3) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी प्रणव कुमार दास, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोसानाला सांस्कृतिक भवन के पास, सुपेला को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।

घटनास्थल :

कोसा नगर स्थित मकान के सामने, थाना सुपेला क्षेत्र, दुर्ग

आरोपी का विवरण :

1. प्रणव कुमार दास, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोसानाला सांस्कृतिक भवन के पास, सुपेला, दुर्ग

जप्ती सामग्री :
▪️ एक धारदार हथियार

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि अमरदास गंगेले, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत एवं नागेश राव की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद को शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से सुलझाएं। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button