छत्तीसगढ़भिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

सेक्टर–4 एवं सेक्टर–2 में जलापूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अंतर्गत कार्यरत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी अनुभाग द्वारा सूचित किया गया है कि सेक्टर–4 में निर्माणाधीन नए उच्चस्तरीय जलागार (ओवरहेड टैंक) हेतु मुख्य राइजिंग पाइप लाइन से इंटरकनेक्शन का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

उक्त इंटरकनेक्शन कार्य के कारण सेक्टर–4 के संपूर्ण क्षेत्र में दिनांक 17 फरवरी (मंगलवार) तथा सेक्टर–2 के संपूर्ण क्षेत्र में दिनांक 18 फरवरी (बुधवार) को जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। यह कार्य दिनांक 17 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।

प्रभावित क्षेत्र इस प्रकार हैं—दिनांक 17 फरवरी को सेक्टर–4 का संपूर्ण क्षेत्र तथा दिनांक 18 फरवरी को सेक्टर–2 का संपूर्ण क्षेत्र।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी अनुभाग, नगर सेवाएँ विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से सहयोग की अपील की गई है। नागरिक असुविधा से बचने हेतु निर्धारित तिथियों के लिए आवश्यकतानुसार जल का भंडारण पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें।

अंतर इस्पात संयंत्र बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु बीएसपी टीम की चयन स्पर्धा

सेल- बोकारो स्टील प्लांट द्वारा दिनांक 26.02.2026 से 28.02.2026 तक आयोजित एस.पी.एस.बी. अंतर इस्पात संयंत्र बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में भाग लेने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम के चयन हेतु क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा दिनांक 17.02.2026 एवं 18.02.2026 को संध्या 6:00 बजे से भिलाई क्लब, सिविक सेंटर, भिलाई में चयन स्पर्धा आयोजित की जाएगी।

बीएसपी के नियमित पुरुष कार्मिक, जो उक्त चयन स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे दिनांक 16.02.2026 तक अपना नाम चयनकर्ताओं के पास दर्ज करा सकते हैं। चयनकर्ता के रूप में उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) अभिजीत भौमिक तथा प्रवीण उपाध्याय नामांकन स्वीकार करेंगे। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 74939599530 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस चयन स्पर्धा के प्रभारी उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) होंगे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button