R.O. No. - 13538/42
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अर्जुन की छाल में फ्लेवोनॉइड्स, टैनिन और ट्राइटरपेनॉइड्स मौजूद होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन की छाल में कैल्शियम कार्बोनेट और मैग्नीशियम समेत एंटीऑक्सीडेंट गुणों की अच्छी खासी मात्रा भी पाई जाती है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर अर्जुन की छाल को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाते हैं, तो आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकते हैं।
हार्ट रिलेटेड डिजीज- दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने के लिए अर्जुन की छाल को कंज्यूम किया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल हार्ट ब्लॉकेज और दिल से जुड़ी दूसरी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकती है।
पेट के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन की छाल को पेट के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। अर्जुन की छाल रक्त को शुद्ध करने में भी मददगार साबित हो सकती है। बस ध्यान रहे कि सही मात्रा में और सही तरीके से ही इस औषधि का सेवन करना चाहिए।
R.O. No. - 13538/42
डायबिटीज पेशेंट्स भी कर सकते हैं सेवन- आयुर्वेद के मुताबिक डायबिटीज पेशेंट्स की सेहत के लिए अर्जुन की छाल वरदान साबित हो सकती है। इसके अलावा अगर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, तो भी डॉक्टर से सलाह लेकर अर्जुन की छाल को कंज्यूम किया जा सकता है। अर्जुन की छाल को दूध या फिर पानी के साथ या फिर इसका काढ़ा बनाकर डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
