Site icon जनता की कलम

भिलाई के नंदनी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क घेरने वाले व्यापारियों पर 20 हजार जुर्माना…

भिलाई के नंदनी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क घेरने वाले व्यापारियों पर 20 हजार जुर्माना...

R.O. No. - 13538/42

भिलाई नगर। नगर ​निगम भिलाई के जोन-4 अंतर्गत आने वाले नंदनी रोड क्षेत्र में आज निगम प्रशासन द्वारा सड़क बाधा हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु बड़ी कार्यवाही की गई। व्यापारियों द्वारा सड़क पर सामान फैलाकर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ बेदखली अभियान चलाते हुए 20,000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

​​लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि नंदनी रोड पर व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़कों और फुटपाथ पर फैलाकर रखा जा रहा है। इस अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा था और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की असुविधा को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया।

​​कार्यवाही के दौरान निगम की टीम ने सड़क पर रखे सामानों को जब्त कर मार्ग को खाली कराया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 व्यापारियों पर कुल 20,000 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें हरियाणा ट्रेडर्स, गुड्डू ट्रेडर्स, प्रिया सेल्स एवं अन्य शामिल हैं। साथ ही, सभी व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में सड़क पर सामान पाए जाने पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

R.O. No. - 13538/42

​​इस अभियान को सफल बनाने के लिए निगम टीम, राजस्व और पुलिस प्रशासन का संयुक्त दल मौके पर मौजूद रहा। जिसमें मुख्य रूप से शहर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार डिकेश्वर साहू, थाना प्रभारी, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, ​बाल कृष्ण नायडू, बेदखली प्रभारी ​विनय शर्मा, सहायक प्रभारी हरिओम गुप्ता, ​निगम की बेदखली टीम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। ​नगर निगम भिलाई शहर की यातायात व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Exit mobile version