छत्तीसगढ़दुर्ग

विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर जारी हुआ आदेश…

दुर्ग / नगर पालिक निगम दुर्ग में आयुक्त सुमित अग्रवाल के अधिकारिता के अधीन विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक दिनांक 30.12.2025 को आयोजित की गई। समिति की अनुशंसा अनुसार नारायण सिंह यादव, राजस्व निरीक्षक को उनके वर्तमान वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2800 (मेट्रिक्स लेवल 07, 28700-91300) से पदोन्नत कर सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4200 (मेट्रिक्स लेवल 08, 35400-112400) में पदस्थ किया गया है।

उक्त पदोन्नति छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा), मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के परिपत्र क्रमांक एफ 20-3/2019/1-3 दिनांक 14.06.2024 तथा उससे संबंधित याचिका/अपील प्रकरणों में पारित अंतिम निर्णय के अध्याधीन होगी।

जारी आदेशानुसार श्री यादव को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में यह पदोन्नति आदेश स्वमेव निरस्त माना।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button