R.O. No. - 13538/42
दुर्ग। युवती के साथ गाली-गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पतासाजी के बाद पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।
घर के बाहर खड़े होकर दी गालियां और धमकी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 25 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे आरोपी उसके घर के बाहर पहुंचा और नाम लेकर अश्लील गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने व दुष्कर्म करने की धमकी भी दी। घटना उरला क्षेत्र स्थित पीड़िता के निवास के पास की बताई गई है।
BNS की धाराओं में केस दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 49/2026 दर्ज कर मामला विवेचना में लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(4), 296, 351(3) के तहत प्रकरण कायम किया गया।
लगातार तलाश के बाद आरोपी गिरफ्तार
R.O. No. - 13538/42
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। 11 फरवरी 2026 को आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी का विवरण
-
नाम: शिवम चन्द्राकर
-
उम्र: 26 वर्ष
-
निवास: उरला राम नगर, दुर्ग
-
थाना क्षेत्र: मोहन नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
जप्ती और पुलिस की भूमिका
इस प्रकरण में कोई भौतिक जप्ती नहीं हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की सक्रिय और त्वरित भूमिका रही।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
