chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार: खेल मैदान और परीक्षा केंद्र के बाहर वाहनों से करता था चोरी, 6 लाख के फोन जब्त…

भिलाई नगर। दुर्ग जिले में लगातार बढ़ रही मोबाइल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। भिलाई नगर थाना पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है, जो खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। आरोपी के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान चोरी से खुला मामला

पुलिस के अनुसार 30 नवंबर 2025 को सेक्टर-7 भिलाई में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खड़ी गाड़ियों से 3 मोबाइल फोन, कार की चाबी और अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 663/2025 के तहत धारा 303(2) BNS में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

खेल मैदान और परीक्षा केंद्र बनाता था टारगेट

जांच के दौरान सामने आया कि खेल मैदानों और विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों की डिक्की से मोबाइल और कीमती सामान चोरी की कई घटनाएं हो रही थीं। लगातार निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी और अन्य वाहनों की डिक्की से मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड चोरी करना स्वीकार किया।

मोबाइल अनलॉक कर खातों से करता था ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोन को सामान्य लॉक पैटर्न के जरिए अनलॉक कर लेता था। इसके बाद वह संबंधित बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

आरोपी का विवरण

  • नाम: शुभम श्रीवास

  • उम्र: 24 वर्ष

  • निवास: कातुलबोर्ड हरिनगर, दुर्ग

  • स्थायी पता: थाना ओमती, जिला जबलपुर (म.प्र.)

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

जब्त सामग्री

  • विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन

  • कुल अनुमानित कीमत: लगभग ₹6 लाख

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस पूरे मामले के खुलासे में थाना भिलाई नगर पुलिस टीम की सक्रिय और सतत कार्रवाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की जनता से अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन में फेस लॉक और फिंगरप्रिंट लॉक का उपयोग करें। मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं, CEIR पोर्टल पर सूचना दें और बैंक खातों की नियमित जांच करते रहें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button