खेल

USA की टीम को लगा तगड़ा झटका, जसदीप सिंह T20 वर्ल्ड कप से बाहर…

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम अपना दूसरा मैच USA के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मैच से पहले USA की टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 10 फरवरी को होने वाले अहम मुकाबले से पहले USA को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जसदीप सिंह कंधे की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

32 साल के जसदीप सिंह को यह चोट 5 फरवरी को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी। इस मुकाबले में जसदीप एक भी गेंद फेंक नहीं पाए थे। इसके बाद वह वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ USA के पहले T20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भी टीम का हिस्सा नहीं बन सके।

एहसान आदिल को मिला मौका

ICC ने जसदीप सिंह के रिप्लेसमेंट के तौर पर एहसान आदिल को USA टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। एहसान आदिल इससे पहले पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से तीन टेस्ट और 6 ODI मैच खेले हैं, हालांकि अभी तक उन्होंने USA के लिए कोई आधिकारिक मुकाबला नहीं खेला है।

ICC की ओर से जारी बयान में कहा गया – ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने जसदीप सिंह की जगह एहसान आदिल को USA टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी है। जसदीप सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 फरवरी को खेले गए अभ्यास मैच के दौरान दाएं कंधे में चोटिल हो गए थे। दिलचस्प बात यह है कि एहसान आदिल अपना पहला मैच अपने ही देश पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं। USA और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब यानी SSC में खेला जाएगा।

USA पर मंडरा रहा संकट

जसदीप सिंह के अलावा USA के दो अन्य तेज गेंदबाज भी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। भारत के खिलाफ मुकाबले में अली खान और शुभम रंजन दोनों चोटिल हो गए थे। अली खान को फील्डिंग के दौरान चोट लगी, जबकि शुभम रंजन अपने ओवर के दौरान घायल हो गए।

दोनों गेंदबाजों ने चोट लगने से पहले दो-दो ओवर किए थे, लेकिन इसके बाद मैदान छोड़ना पड़ा। अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनकी उपलब्धता पर भी संशय बना हुआ है। लगातार चोटों के चलते USA की टीम संतुलन की समस्या से जूझ रही है, खासकर तेज गेंदबाजी विभाग में। पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले यह स्थिति USA के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

USA का T20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), एंड्रीज गौस , शहन जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयन जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुष केनजिगे, शैडली वैन शाल्कवाइक, सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजन, अली खान, एहसान आदिल।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button