कैरियररोजगार

PNB Apprentice Recruitment 2026: 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 28 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन…

PNB Apprentice Vacancy 2026: सरकारी बैंक में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बड़ा अवसर दिया है। बैंक ने देशभर की शाखाओं के लिए 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्यों का व्यावहारिक अनुभव और मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 – मुख्य जानकारी

  • कुल पद: 5138 अप्रेंटिस

  • संस्था: पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

  • आवेदन मोड: ऑनलाइन

  • आवेदन शुरू: 8 फरवरी 2026

  • अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2026

  • ट्रेनिंग अवधि: 1 वर्ष

  • जॉब लोकेशन: देशभर की PNB शाखाएं

सबसे अधिक रिक्तियां उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में बताई गई हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

PNB अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

  • SC/ST/OBC/PwBD वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

PNB Apprentice Selection Process बहु-स्तरीय होगा:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा

  2. लोकल लैंग्वेज टेस्ट (जरूरत अनुसार)

  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणितीय योग्यता और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे।

स्टाइपेंड कितनी मिलेगी

अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को शाखा श्रेणी के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा:

  • ग्रामीण / अर्ध-शहरी / शहरी शाखा: ₹12,300 प्रति माह

  • महानगरीय शाखा: ₹15,000 प्रति माह

PNB Apprentice Online Form कैसे भरें

उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:

  • pnbindia.in पर जाएं

  • Recruitment / Careers सेक्शन खोलें

  • Apprentice Recruitment 2026 लिंक चुनें

  • रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें

  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS (पुरुष): ₹944

  • महिला उम्मीदवार: ₹708

  • SC / ST / PwBD: ₹236

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button