सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने चेम्बर निभाएगा अहम भूमिका – अजय भसीन…

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई प्रतिनिधिमण्डल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित केंद्रीय बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ। चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने बजट के प्रावधानों के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर अपने सुझाव दिये।
अजय भसीन ने बताया कि संवाद कार्यक्रम के दौरान हमने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रगतिशील बजट के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही चेम्बर द्वारा की गई ट्रिब्यूनल की मांग पर भी आभार जताया। अजय भसीन ने कहा कि सरकार द्वारा योजनाएं तो बनाई जाती है लेकिन उनमें पारदर्शिता का अभाव होता है, चेम्बर के माध्यम से यह अभाव कम किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त चेम्बर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा महिलाओं को उद्यम से जोड़कर उन्हें लखपति दीदी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। अजय भसीन ने बताया कि हमने केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर को बजट के प्रावधानों के क्रियान्वयन हेतु चेम्बर की सहभागिता संबंधी सुझाव दिये, जिस पर उन्होंने इन सुझावों को केंद्रीय वित्तमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




