छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

​आयुक्त ने किया जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का सघन निरीक्षण, जर्जर संरचनाओं के संधारण व नए प्रस्तावों के दिए निर्देश…

​भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा आज जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुपर बाजार, आई.टी.आई. ग्राउंड, बाल आश्रम और एसएलआरएम सेंटर सहित इस्पात क्लब का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों के लिए निर्देशित किया।

​ होण्डा शोरूम के समीप स्थित सुपर बाजार के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। आयुक्त ने जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे के साथ इस स्थल के बेहतर सदुपयोग पर चर्चा की और इसके पुनर्निर्माण या नवीन परियोजना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

​आई.टी.आई. ग्राउंड के मुख्य प्रवेश द्वार के जर्जर होने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और तत्काल संधारण कराने के निर्देश दिए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। ​आयुक्त ने बाल आश्रम का अवलोकन करने के साथ ही एसएलआरएम सेंटर के पास स्थित ‘हमर क्लीनिक’ की व्यवस्थाएं देखीं। नवनिर्मित एसएलआरएम सेंटर में चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने वहां कार्यरत महिला स्वच्छता कर्मियों से चर्चा की और उनका फीडबैक लिया।

​ निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने समीप स्थित इस्पात क्लब का भी अवलोकन किया। भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने इसके भविष्य के स्वरूप पर अधिकारियों से चर्चा की। ​​निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी एवं अन्य निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

​आयुक्त का संदेश: “क्षेत्र की जर्जर हो चुकी संपत्तियों का संधारण हमारी प्राथमिकता है। सुपर बाजार जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के सदुपयोग के लिए शासन को जल्द ही योजना भेजी जाएगी ताकि जनहित में इनका लाभ मिल सके।”

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button