मनोरंजन

The Kerala Story 2: पलकें नम कर देगा द केरला स्टोरी 2 का ये गाना, सुरों संग टपकी गम और रोमांस की चासिनी…

‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ का टीजर रिलीज हो चुका है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कामख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाती है, जिनका किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया निभा रही हैं।

तीन मुस्लिम लड़कों के साथ रिश्ते में आने के बाद उनकी जिंदगी धीरे-धीरे अंधेरे में चली जाती है। जो कहानी प्यार से शुरू होती है, वो आगे चलकर धर्म परिवर्तन से जुड़ी एक साजिश की डरावनी सच्चाई खोलती है। इसी दुनिया की एक और झलक देते हुए फिल्म का पहला गाना ‘साथी रे’ अब रिलीज हो चुका है।

फिल्म का मधुर गाना रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ का पहला गाना ‘साथी रे’ लड़की के प्यार, उसके जज्बातों, किसी के लिए अपनी दुनिया छोड़ देने और आखिर में धोखे व दर्द का सामना करने की कहानी को दिखाता है। फिल्म की थीम को बरकरार रखते हुए इस गाने में तीन मेल लीड्स की भी एंट्री होती है, उल्का गुप्ता के अपोजिट सुमित गहलावत, ऐश्वर्या ओझा के साथ अर्जन औजला और अदिति भाटिया के साथ युक्तम खोसला नजर आते हैं। ‘साथी रे’ को विशाल मिश्रा ने आवाज दी है, इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और म्यूज़िक मन्नन शाह ने कंपोज किया है।

27 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

‘द केरल स्टोरी’ के जबरदस्त असर के बाद जिसने अपनी बेबाक कहानी से पूरे देश को झकझोर दिया था, इसका सीक्वल और भी आगे जाने का वादा करता है। कामख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशिन ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button