
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के बजट सत्र 2026–27 के अवसर पर भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुँचा। यह प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सतीश थोरानी जी के निर्देशन में तथा महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में संसद भवन में आयोजित बजट सत्र में शामिल हुआ।
संसद भवन में बजट सत्र का प्रत्यक्ष अवलोकन
बजट सत्र के दौरान चेम्बर का प्रतिनिधिमंडल सदन में उपस्थित रहा और केंद्रीय बजट की घोषणाओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। महामंत्री अजय भसीन ने बजट को व्यापार, उद्योग एवं उद्यमियों के लिए प्रगतिशील और दूरदर्शी बताया।
वित्त मंत्री से हुई मुलाकात, बजट प्रावधानों का स्वागत
प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर बजट को लेकर चेम्बर का पक्ष रखा। अजय भसीन ने कहा कि क्रिटिकल मिनरल प्रोसेसिंग एवं उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी में छूट का निर्णय छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इससे घरेलू उत्पादन, प्रसंस्करण और उद्योगों को मजबूती मिलेगी तथा आयात पर निर्भरता कम होगी।
लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बढ़ावा, छत्तीसगढ़ की ग्रोथ को मिलेगी रफ्तार
केंद्र सरकार द्वारा बजट 2026–27 में लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर विशेष फोकस करते हुए
▪️ मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क
▪️ डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पूर्ण होने
जैसी घोषणाओं का भिलाई चेम्बर ने स्वागत किया। चेम्बर का मानना है कि इससे छत्तीसगढ़ की आर्थिक वृद्धि और व्यापारिक गतिविधियों में तेज़ी आएगी।
वित्त मंत्री को चेम्बर कार्यक्रम में किया आमंत्रित
महामंत्री अजय भसीन ने माननीय वित्त मंत्री को भिलाई चेम्बर के आगामी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया और बताया कि छत्तीसगढ़ के व्यापारी ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
सांसद विजय बघेल ने कराया संसद भवन भ्रमण
इस अवसर पर दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने चेम्बर टीम एवं सीए टीम को संसद भवन का भ्रमण कराया। यह दौरा व्यापार, उद्योग और लघु एवं मध्यम उद्यमों से जुड़े मुद्दों को नीति-निर्माताओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया।
विभिन्न मंत्रालयों से होगी मुलाकात
चेम्बर प्रतिनिधिमंडल द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न मंत्रालयों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं से अवगत कराया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
चेम्बर से – शंकर सचदेव, सुनील मिश्रा, सरमद इमाम
सीए टीम से – सीए राजेश बाफना, राहुल बत्रा, प्रदीप पाल, प्रतीक अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ व्यापारी सदस्य शामिल रहे। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी शंकर सचदेव द्वारा दी गई।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




