ग्राम खुरसुल में ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यशाला का भव्य आयोजन…

दुर्ग / खुरसुल: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुरसुल में *’विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (VB-G RAM G)** के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने VB-G RAM G मिशन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा भारत की आत्मा गांवों में बस्ती है भारत गांवों का देश है जी राम जी योजना से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यह मिशन किस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने और आजीविका को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने के लिए सभी ग्रामवासियों को प्रेरित किया। जहाँ मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 125 दिनों तक रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन पर रोक लगेगी।
आगे ललित चंद्राकर यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत G RAM G योजना के अंतर्गत कार्य पूर्ण होने के बाद मात्र 7 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया गया है, जिससे मजदूरों और किसानों को समय पर मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। खेती किसानी की सीजन में ये काम बंद रहेंगे।
ललित चंद्राकर ने योजना की बारीकियों को सरल भाषा में ग्रामीणजनों के समक्ष रखते हुए बताया कि यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि गाँव के समग्र विकास, सम्मानजनक आजीविका और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत आधार है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम एवं भ्रामक प्रचार को तथ्यों के साथ स्पष्ट किया।
चौपाल में बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर भाई–बहन उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर मिलने पर सभी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तेखन सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी राहुल पंडित पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन सरपंच सुनीता लहरे गुड्डू निषाद ईश्वर देवांगन नकुल ढीमर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी जन उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




