अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 किलो 778 ग्राम गांजा, वाहन और नकदी जब्त…

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्सीपार पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, एक दुपहिया वाहन और नगद राशि जब्त की गई है।
मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई
दिनांक 03 जनवरी 2026 को भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान थाना खुर्सीपार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवकर बस्ती चौड़ी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने किया अपराध स्वीकार
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक देवकर बताया और अवैध रूप से गांजा विक्रय करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार तलाशी लेकर आरोपी के कब्जे से गांजा और अन्य सामग्री जब्त की।
NDPS Act के तहत मामला दर्ज
मामले में अपराध क्रमांक 49/2026 अंतर्गत धारा 20(बी) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
घटना स्थल- देवकर बस्ती चौड़ी के पास, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
गिरफ्तार आरोपी- दीपक देवकर
जब्त सामग्री का विवरण
▪️ अवैध मादक पदार्थ गांजा – कुल वजन 01 किलो 778 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹85,000
▪️ एक दुपहिया वाहन – एक्टिवा (नीला रंग), क्रमांक CG 07 BV 1605, अनुमानित कीमत ₹25,000
▪️ नकद राशि – गांजा विक्रय से प्राप्त ₹1,500
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना खुर्सीपार के निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि सुंदर राजपूत, सउनि तुलसी विश्वकर्मा, प्र.आर. 876 आनंद तिवारी, प्र.आर. 1543 सुमन सिंह, आरक्षक बुजमोहन सिंह एवं आरक्षक शैलेष यादव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की सख्त चेतावनी और अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे से दूर रहें और नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त और कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




