chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

NDPS Act के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जामुल कॉलेज रोड से 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.770 किलो मादक पदार्थ जप्त…

भिलाई/ दुर्ग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए थाना जामुल क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांजा बिक्री की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.770 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल घेराबंदी, जामुल कॉलेज के पास सड़क पर पकड़े गए आरोपी

दिनांक 03 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि जामुल कॉलेज के पास रोड पर कुछ युवक अवैध रूप से गांजा बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी में गांजा, नकदी और मोबाइल बरामद, अवैध लाभ कमाने की फिराक में थे आरोपी

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.770 किलो गांजा, ₹1500 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गांजा बिक्री कर अवैध मुनाफा कमाने की योजना बना रहे थे।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज, न्यायालय में पेश, विवेचना जारी

इस संबंध में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 20(ख), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक विवेचना जारी है।

आरोपियों का विवरण

1️⃣ ओमेश कुमार ठाकुर
उम्र – 22 वर्ष
निवासी – रामनगर, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

2️⃣ अमय गुप्ता
उम्र – 20 वर्ष
निवासी – रामनगर मुक्तिधाम के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री

▪️ मादक पदार्थ गांजा – 1.770 किलोग्राम
▪️ नगद राशि – ₹1500
▪️ एक मोबाइल फोन

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका, सतर्कता से नशे के कारोबार पर लगी रोक

इस सफल कार्रवाई में थाना जामुल के प्रधान आरक्षक ललित साहू, आरक्षक दिनेश कुमार साहू सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील, नशे के कारोबार की सूचना तुरंत दें

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशे के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button