sportsखेल

T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैच में क्यों खेल रही इंडिया A और श्रीलंका A? वॉर्म-अप मैचों का दौर शुरू…

T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने जा रही है। टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। 2 फरवरी से वॉर्म-अप मैचों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बार इंडिया A और श्रीलंका A टीमों को वॉर्म-अप मुकाबलों में शामिल किया गया है।

क्यों वॉर्म-अप मैच खेल रही इंडिया A और श्रीलंका A?

दरअसल, वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही 20 टीमों में से सिर्फ इंग्लैंड और श्रीलंका की सीनियर टीम आधिकारिक वॉर्म-अप मैच नहीं खेल रही।

  • दोनों टीमें 3 मैचों की T20I सीरीज में व्यस्त हैं, जिसका आखिरी मुकाबला 3 फरवरी को होना है।

  • इंग्लैंड 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ और श्रीलंका 8 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेलेंगी।

  • इंग्लैंड का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है, इसलिए अलग वेन्यू पर वॉर्म-अप मैच खेलना संभव नहीं।

इसलिए ICC ने इंडिया A और श्रीलंका A को वॉर्म-अप मैचों में शामिल होने की अनुमति दी, ताकि बाकी टीमों को पर्याप्त अभ्यास का मौका मिल सके।

इंडिया A और श्रीलंका A के वॉर्म-अप प्रदर्शन

  • इंडिया A ने 2 फरवरी को नवी मुंबई में USA को 38 रन से हराया। अगला मुकाबला 5 फरवरी को बेंगलुरु में नामीबिया के खिलाफ होगा।

  • श्रीलंका A ने आज कोलंबो में ओमान के खिलाफ अपना एकमात्र वॉर्म-अप मैच खेला।

टीम इंडिया का वॉर्म-अप और पहला वर्ल्ड कप मैच

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया का इकलौता वॉर्म-अप मैच 4 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा।

  • इसके बाद भारत का पहला वर्ल्ड कप मैच 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ है।

इस तरह, इंडिया A और श्रीलंका A के वॉर्म-अप मैचों ने टीमें वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म और रणनीति को परखने का मौका दिया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button