अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में घर चोरी केस का खुलासा, ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार…

चोरी के गहने खरीदने और छिपाने के आरोप में बड़ी कार्रवाई

Durg News | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर से सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने इस केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल खरीदने और छिपाने के आरोप में ज्वेलर्स संचालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरा-रत्न जड़ित आभूषण और नगद राशि बरामद की है।

घरेलू काम करने वाली महिला से शुरू हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार, थाना पद्मनाभपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 91/2026 के तहत घर में चोरी का मामला सामने आया था। इस केस में पहले ही घरेलू कामकाज करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए आभूषण बरामद किए जा चुके थे।

जांच में सामने आया ज्वेलर्स का नाम

विवेचना के दौरान पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि चोरी किए गए सोने-हीरे के आभूषणों को एक स्थानीय ज्वेलर्स ने खरीदा और छिपाकर रखा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलर्स संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

हीरा-रत्न जड़ित गहने और नकदी जप्त

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी से जुड़े कीमती आभूषण और नकद राशि जब्त की है—

जप्त सामग्री:

  • हीरा-रत्न जड़ित 2 अंगूठियां

  • हीरा-रत्न जड़ित 1 कान का टॉप

  • 1 रूबी रत्न

  • ₹47,000 नगद

  • पूर्व में जप्त सोने-हीरे के अन्य आभूषण

आरोपियों के नाम और विवरण

1️⃣ कविता देशलहरे (36 वर्ष)
📍 निवासी – स्टेशन मरोदा, थाना नेवई

2️⃣ रमेश सोनी (53 वर्ष)
📍 निवासी – स्टेशन मरोदा
🏪 संचालक – गोविंद ज्वेलर्स, टंकी मरोदा

बीएनएस की अतिरिक्त धारा जोड़ी गई

पुलिस ने ज्वेलर्स संचालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) भी जोड़ दी है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

थाना पद्मनाभपुर पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार लहरें सहित पद्मनाभपुर थाना स्टाफ की सतर्क, त्वरित और प्रभावी भूमिका रही, जिससे चोरी के पूरे नेटवर्क का खुलासा संभव हो सका।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और विशेषकर व्यापारियों से अपील की है कि बिना वैध दस्तावेज के किसी भी प्रकार के आभूषणों का क्रय-विक्रय न करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button