R.O. No. - 13538/44
महिला थाना दुर्ग में दर्ज हुई FIR
दुर्ग। महिला थाना, जिला दुर्ग में नाबालिग पीड़िता के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को लेकर गंभीर प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता अपनी माता के साथ 30 जनवरी 2026 को थाना पहुंची और लिखित रिपोर्ट सौंपी।
2018 से 2025 तक अपराध का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद कुल छह आरोपियों द्वारा दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं किए जाने का आरोप है।
BNS और POCSO Act के तहत अपराध पंजीबद्ध
महिला थाना दुर्ग ने प्राप्त शिकायत के आधार पर धारा 65(1), 70(2) BNS तथा POCSO Act की धारा 6 और 12 के तहत अपराध क्रमांक दर्ज कर विधि अनुसार विवेचना शुरू की है।
R.O. No. - 13538/44
त्वरित कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
-
विजय स्वाइन (37 वर्ष) — निवासी दुर्गा नगर पश्चिम, भिलाई
-
अनिल चौधरी (60 वर्ष) — निवासी ज़ोन वन, खुर्शीपार
साक्ष्य संकलन जारी, जांच संवेदनशीलता के साथ
पुलिस के अनुसार, प्रकरण की विवेचना संवेदनशीलता और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप की जा रही है। मामले से जुड़े साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है।
