छत्तीसगढ़दुर्ग

विद्युत कर्मियों ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि…

दुर्ग – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, दुर्ग के क्षेत्रीय मुख्यालय में दिनांक 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11.00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले विभूतियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए विद्युतकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी कड़ी में विभाग के अन्य कार्यालयों में भी अमर शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय मुख्यालय के श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल, ईसीजीआरएफ के अध्यक्ष पी.वी.सजीव, उप महा प्रबंधक वित्त एवं लेखा वाय कोसरिया, अधीक्षण अभियंता आर.के.मिश्रा, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी दीपक कुमार डुम्भरे, कार्यपालन अभियंता श्रीमती ममता कश्यप सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button