अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

Durg News: ऑपरेशन विश्वास के तहत मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली टैबलेट बेचता युवक गिरफ्तार…

₹78 हजार की प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट और नकदी जब्त

दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास अभियान के अंतर्गत दुर्ग पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। थाना मोहन नगर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों की अवैध बिक्री करते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब ₹78 हजार की नशीली टैबलेट और नकद राशि बरामद की गई है।

सब्जी मंडी के पास बेच रहा था नशीली गोलियां

पुलिस को 30 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सब्जी मंडी के पास एक युवक नशीली गोलियों की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

13 पैकेट अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद

पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से
➡️ अल्प्राजोलम की 13 पैकेट
➡️ कुल 195 प्रतिबंधित टैबलेट
➡️ अनुमानित कीमत ₹78,000
➡️ बिक्री की नकद रकम ₹500

बरामद की गई।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, जेल भेजा गया आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितेश यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी शांति नगर, दुर्ग बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मोहन नगर अपराध क्रमांक 101/26, धारा 8, 22, 27(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नशे के खिलाफ लगातार जारी है अभियान

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत पुलिस नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button