अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

चन्द्रा–मौर्या अंडरब्रिज पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग – दिनांक 28-01-2026 को थाना सुपेला को मुखबीर के द्वारा फोन से सुचना मिला कि चन्द्रा मौर्या अण्डर ब्रीज के पास सार्वजनिक स्थान में एक व्यक्ति पर अपने हाथ में एक बडा धारदार चाकू रखा है जिसे लोगों को दिखा कर लहरा कर डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है

उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर प्रमोद टण्डन पता शास्त्री नगर भिलाई द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अपने हाथ में धारदार चाकू रखकर लोगों को दिखा कर लहराकर डराते-धमकाते पाए जाने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू विधिवत् जप्त कर, आरोपी को थाना सुपेला के अपराध क्रंमाक 149/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, आर. दुर्गेश सिंह, रविन्द्र बांधव का योगदान सराहनीय रहा ।

गिरफ्तार आरोपी

प्रमोद टण्डन उम्र 23 साल साकिन शांति नगर, थाना वैशाली नगर

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button