
पुलिस आवास, ट्रांजिट हॉस्टल और थानों को मिली नई सौगात
दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित विभिन्न नवीन पुलिस भवनों एवं आवासों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस बल के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अधोसंरचना को बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।
इन पुलिस भवनों का हुआ लोकार्पण
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री द्वारा निम्नलिखित भवनों का उद्घाटन किया गया—
-
नई पुलिस लाइन, दुर्ग में
-
36 अराजपत्रित अधिकारियों के नवनिर्मित आवास
-
48 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों के आवास
-
-
नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल, दुर्ग
-
नया थाना भवन पद्मनाभपुर
-
नया थाना भवन पुलगांव
-
नवनिर्मित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, धमधा
पुलिस परिवारों की सुविधाओं पर सरकार का विशेष ध्यान: शिक्षा मंत्री
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को लेकर गंभीर है। उन्होंने पुलिस कर्मियों की मांग पर—
-
सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण,
-
हाईमास्ट लाइट की स्थापना,
-
एवं पुलिस आवासों की मरम्मत कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
नए आवासों से बढ़ेगी कार्यक्षमता और मनोबल: कलेक्टर
जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने कहा कि जब पूरा समाज रात में विश्राम करता है, तब पुलिस बल सुरक्षा में तैनात रहता है। ऐसे में नवीन आवास एवं भवन पुलिस कर्मियों के जीवन स्तर और कार्यक्षमता को बेहतर बनाएंगे, जिससे कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर—
-
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल,
-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर,
-
पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एसडीओ नवीन वर्मा,
-
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक,
-
वार्ड पार्षद श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर
सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




