
थाना प्रभारियों को FIR, शिकायत निराकरण और अधीनस्थों पर नियंत्रण के निर्देश
दुर्ग। दुर्ग रेंज के नव नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (IG) अभिषेक शांडिल्य ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक ली। यह बैठक 27 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना-चौकी प्रभारी शामिल हुए।
अधिकारियों से परिचय, पुलिसिंग को सशक्त बनाने पर जोर
बैठक के दौरान IG अभिषेक शांडिल्य ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासित, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग ही आम जनता का भरोसा मजबूत कर सकती है।
अधीनस्थ कर्मचारियों के आचरण पर कड़ी निगरानी के निर्देश
IG शांडिल्य ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्य, आचरण और व्यवहार पर प्रभावी नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गंभीर अपराधों में FIR स्वयं दर्ज करेंगे थाना प्रभारी
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—
-
संपत्ति संबंधी एवं शरीर संबंधी गंभीर अपराधों में FIR अनिवार्य रूप से थाना प्रभारी स्वयं दर्ज करें
-
विशेष रूप से वित्तीय धोखाधड़ी एवं संगीन अपराधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए
वित्तीय धोखाधड़ी रोकने पर विशेष फोकस
IG ने निर्देश दिए कि—
-
शहर के व्यावसायिक संस्थानों में संचालित संदिग्ध कंपनियों/संस्थाओं की पहचान की जाए
-
उनके लुभावने विज्ञापनों और स्कीमों की जानकारी थाना स्तर पर एकत्र कर सूची तैयार की जाए
-
एक वर्ष से अधिक समय से लंबित धोखाधड़ी मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए
शिकायतों और प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश
बैठक में कहा गया कि—
-
सभी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए
-
नए प्रावधानों के अनुसार पंजीबद्ध मामलों का 60 एवं 90 दिनों के भीतर निराकरण अनिवार्य रूप से किया जाए
बैठक में ये वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में—
-
विजय अग्रवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग
-
मणीशंकर चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
-
सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)
-
श्रीमती ममता देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCW)
-
जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी
उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




