chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

कोहका आर्य नगर में “बीरा जी के अंगना” का भव्य लोकार्पण, सर्व समाज की ऐतिहासिक मौजूदगी…

भिलाई। राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी के पावन अवसर पर आर्य नगर, कोहका में सर्व समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में “बीरा जी के अंगना” डोमशेड का भव्य लोकार्पण किया गया। यह डोमशेड स्वर्गीय बीरा सिंह की स्मृति में सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों हेतु निःशुल्क समर्पित किया गया है।

सर्व समाज, सिख यूथ सेवा समिति और जनप्रतिनिधियों की रही विशेष सहभागिता

लोकार्पण कार्यक्रम में कुलवंत कौर (माता), इंद्रजीत की पत्नी, सिख यूथ सेवा समिति की महिला एवं पुरुष इकाई, विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, एनजीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मीडिया बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल के साक्षी बनकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

110 फीट ऊंचा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर इंद्रजीत सिंह ने अपने युवा साथियों की मौजूदगी में 110 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का भाव पूरे वातावरण में देखने को मिला।

इंद्रजीत सिंह का संबोधन: संविधान, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर

अपने संबोधन में सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा—

“भारत का संविधान हर नागरिक को समान अधिकार देता है। हमारा नैतिक दायित्व है कि हम कानून का पालन करें और समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दें।”

उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय बीरा सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए बताया कि किस तरह कठिन परिस्थितियों में जीवन शुरू हुआ, और उसी संघर्ष ने सेवा की भावना को जन्म दिया।

सामाजिक सेवा की मिसाल: डोमशेड रहेगा निःशुल्क उपलब्ध

इंद्रजीत सिंह ने मंच से घोषणा की कि “बीरा जी के अंगना” डोमशेड

  • निर्धन परिवारों
  • सर्व समाज
  • सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों

के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।

शिक्षा, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण की मजबूत पहल

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि—

  • 11 बच्चों को 1.5 लाख रुपए की स्कॉलरशिप राशि वितरित की गई

  • 300 बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी सिख यूथ सेवा समिति द्वारा ली गई

  • महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, बैग निर्माण और स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें

युवाओं से नशा मुक्त समाज का आह्वान

इंद्रजीत सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा—

“नशा सामाजिक बुराई है और विनाश की जड़ है। परिवार और समाज के भविष्य के लिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए।”

रिकॉर्ड भीड़ बनी चर्चा का विषय

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में विशाल जनसैलाब उमड़ा, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि इतनी भीड़ जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों में भी कम ही देखने को मिलती है, जबकि इस आयोजन में अपार जनसमर्थन नजर आया।

दिव्यांग युवक को मिली चलित बैटरी ट्राइसाइकिल

कार्यक्रम के अंत में सामाजिक सरोकार दिखाते हुए एक दिव्यांग युवक को चलित बैटरी ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उपस्थित जनसमूह भावुक हो उठा।

समाजसेवियों और अतिथियों का किया गया सम्मान

भोजपुरी समाज, सिख समाज, कांग्रेस-भाजपा नेता, शिक्षाविद, ट्रांसपोर्टर, नगर निगम पदाधिकारी, समाजसेवी, गुरुद्वारा प्रबंधक सहित अनेक गणमान्य नागरिकों को मोनमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इनका रहा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में मलकीत सिंह लल्लू, अनिल चौधरी, जोगाराव, शाहनवाज कुरैशी, निर्मल सिंह, हरजिंदर सिंह, रिच्चि हंस, बिट्टू, सोम सिंह सहित अनेक सहयोगियों का योगदान रहा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button