कैरियररोजगार

बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपरेंटिस भर्ती, 550 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें कितना मिलेगा स्टाइपेंड…

अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपरेंटिस भर्ती निकली है और इनके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द ऐसा कर दें। अब सवाल आता है कि सेलेक्ट होने पर कितनी स्टाइपेंड मिलेगा? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस सवाल के जवाब को जानेंगे।

कैसे करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद करेंट ऑपनिंग्स वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग पेज खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें और अपने आपको रजिस्टर करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक 

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

  • आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को 12300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
  • इस अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार या उसकी रेगुलेटरी बॉडीज़ द्वारा अप्रूव्ड किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की मिनिमम आयु 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। सरल भाषा में कहें तो आयु 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 600 पदों को भरा जाएगा।

आवेदन शुल्क 

एप्लीकेशन फीस UR/EWS/OBC कैटेगरी के लिए ₹150+GST और SC/ST कैटेगरी के लिए ₹100+GST है। PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस देने से छूट है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button