छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

Durg News: राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज का प्रादेशिक सम्मेलन व युवक-युवती परिचय समारोह 25 जनवरी को…

सतनाम भवन दुर्ग में होगा भव्य आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

दुर्ग। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्रादेशिक स्तरीय सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन 25 जनवरी 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे से सतनाम भवन, गौरव पथ, सिविल लाइन, दुर्ग में किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन एवं समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

मुख्य अतिथि

  • माननीय विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

विशिष्ट अतिथि

  • प्रेम प्रकाश पाण्डे

  • राकेश पाण्डे, अध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)

  • माननीया विभा अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

  • माननीया डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, राज्य बाल संरक्षण आयोग (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त)

कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

इस प्रादेशिक स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा करेंगे।

प्रदेशभर से विप्र बंधुओं का होगा आगमन

राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों से समाज के पदाधिकारी, दायित्वधारी एवं विप्र बंधु शामिल होंगे।
साथ ही भिलाई-दुर्ग क्षेत्र के सभी भाषा-भाषी ब्राह्मण समाज के लोगों से इस आयोजन में सपरिवार उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

समाजिक एकता और परिचय का मंच

यह सम्मेलन समाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान एवं युवक-युवती परिचय के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिससे समाज में आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूती मिले।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button