छत्तीसगढ़भिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

सिविक सेंटर क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान

भिलाई टाउनशिप के सिविक सेंटर अंतर्गत वेल्डेक्स एवं सुपर बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता, सुरक्षा तथा सुव्यवस्थित यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध ठेला-व्यवसाय के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इन क्षेत्रों में ठेलों के माध्यम से व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे स्वयं अपनी व्यावसायिक गतिविधियाँ बंद करते हुए अवैध ठेले तत्काल हटा लें।

उल्लेखनीय है कि सुनियोजित भिलाई टाउनशिप के अंतर्गत ये क्षेत्र महत्वपूर्ण प्रयोजनों के लिए आरक्षित हैं, किंतु अवैध ठेलों के कारण इनका सुचारु उपयोग प्रभावित हो रहा है। साथ ही इससे क्षेत्र की स्वच्छता एवं सुरक्षा स्तर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से इन क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से संचालित ठेला-व्यवसाय को हटाने की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अतः अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे सभी व्यक्तियों से आग्रह किया जाता है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा नुकसान से बचने के लिए स्वयं अपनी सामग्री हटाते हुए इन क्षेत्रों से स्थान खाली करें। साथ ही आम नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों से भी टाउनशिप की स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की जा रही है।

सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने बीएसपी टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टीम के गठन के लिए चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन स्पर्धा भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के तत्वावधान में दिनांक 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को दोपहर 02.00 बजे से बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित की जाएगी।

इस चयन स्पर्धा में भिलाई इस्पात संयंत्रकर्मियों के पाल्य (वार्ड) एवं भिलाई परिधीय क्षेत्र के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी खिलाड़ी दिनांक 27 जनवरी 2026 को दोपहर 02.00 बजे से पूर्व आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना नाम निम्न चयनकर्ताओं के पास दर्ज कराएं—अनिल सिंह (मो. 7772014045), सुरेश सोनपिपरे (मो. 9407903383), राजेश बघेल (मो. 8269922140), सुरेश बाबू (मो. 9407985940), अजय विलियम (मो. 9406012877) तथा चयन स्पर्धा के समन्वयक देवेश बनर्जी (मो. 9407984944)।
इस चयन स्पर्धा के प्रभारी उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) अभिजीत भौमिक होंगे।

‘सेल गौरव दिवस’ के अवसर पर भिलाई में मेगा म्यूजिकल नाइट का आयोजन

सेल– भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कंपनी स्थापना के गौरवपूर्ण उपलक्ष्य ‘सेल गौरव दिवस’ के अवसर पर दिनांक 24 जनवरी, 2026 को भिलाई में एक सांस्कृतिक संध्या ‘साधना सरगम नाइट’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संयंत्र की समृद्ध विरासत, सामूहिक उपलब्धियों तथा इस्पात परिवार की एकता के उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिकों सहित भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में संयंत्र की स्थापना एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी भी आमंत्रित हैं।

एवं पूर्व अधिकारियों की सहभागिता ‘सेल गौरव दिवस’ की मूल भावना को साकार करेगी। कार्यक्रम में भारतीय संगीत जगत की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रीमती साधना सरगम अपनी 25 सदस्यीय पेशेवर टीम (वाद्य कलाकार एवं तकनीकी सहयोगियों) के साथ सायं 7:00 बजे से प्रस्तुति देंगी। लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले गीतों के लिए आयोजन स्थल पर विशेष एकॉस्टिक्स और साउंड की व्यवस्था की गई है।

आयोजन स्थल पर लगभग 4000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की गरिमा एवं दर्शकों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए संयंत्र सुरक्षा विभाग एवं जिला पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। बीएसपी प्रबंधन के अनुसार, यह आयोजन उन सभी पूर्वजों एवं साथियों के सम्मान का भी प्रतीक है, जिन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र को वर्तमान ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान दिया है।

जिला प्रशासन एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता इस आयोजन को एक व्यापक सामुदायिक उत्सव का स्वरूप प्रदान करेगी। भिलाई इस्पात संयंत्र इस अवसर पर सभी आमंत्रित अतिथियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं सेल परिवार के सदस्यों का इस सांस्कृतिक संध्या में हार्दिक स्वागत करता है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button