
JE Recruitment 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (JE) के कुल 2,809 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 12 जनवरी 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 जनवरी 2026 कर दिया गया है। इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है।
पदों का विवरण (Post Details)
इस भर्ती अभियान के तहत सबसे ज्यादा पद जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए निकाले गए हैं।
-
जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 2,653 पद
-
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – 70 पद
-
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 86 पद
आरक्षण का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य वर्ग में ही माना जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
-
संबंधित ब्रांच में मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य
-
अंतिम वर्ष के डिप्लोमा धारक आवेदन के पात्र नहीं होंगे
आयु सीमा और छूट (Age Limit & Relaxation)
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 37 वर्ष
-
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी
आयु में छूट
-
बिहार की महिला उम्मीदवार एवं OBC/EBC – 3 वर्ष
-
SC/ST उम्मीदवार – 5 वर्ष
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
BTSC JE भर्ती 2026 में चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा—
-
लिखित परीक्षा (Objective Type)
-
कुल प्रश्न: 100
-
समय: 2 घंटे
-
सही उत्तर: +1 अंक
-
गलत उत्तर: –0.25 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
-
-
कार्य अनुभव का मूल्यांकन
-
मेडिकल टेस्ट
प्रश्न केवल संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच के डोमेन नॉलेज से पूछे जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन (How to Apply Online)
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं—
-
BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं
-
Recruitments सेक्शन में जाएं
-
Apply Online लिंक पर क्लिक करें
-
रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक विवरण भरें
-
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
-
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सब्मिट करें
-
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




