अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

मोबाईल व्हाट्स अप के माध्यम से जुआं खेलने वाले आरोपी गिरफ्‌तार…

दुर्ग – दिनांक 20.01.2026 को मुखबीर की सूचना पर थाना भिलाई नगर पुलिस व्दारा सिविक सेण्टर भिलाई में मुन्ना जूस कार्नर के पास जुआं सट्टा खेलने की सूचना प्राप्त होने पर दबिश देकर संदिग्ध नरेश देवांगन को पकड़ा जाकर इसके कब्जे से एक मोबाईल फोन तथा सट्टा की रकम 3000/- रूप्ये नगदी एवं चिण्टू कुमार के कब्जे से मोबाईल फोन एवं सट्टा की नगदी रकम 5000/- रू, कुल 8000/- रूपए नगदी एवं 02 मोबाईल विधिवत् जप्त कर आरोपियों को थाना भिलाई नगर के अप.क.- 41/2026 छ.ग. जुआं (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6,7 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

इसी प्रकार सेक्टर-06 सी मार्केट में जुआं सट्टा खिलाने की सूचना पर दबिश देकर संदेही कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलु, भीष्म कुमार देवांगन, दीपक कुमार, गिरधर रेड्डी एवं संजय सेनापति को पकड़ा जाकर इनके कब्जे से 05 मोबाईल, नगदी रकम 15000/- रूपए एवं सट्टा नम्बर की कापी आदि विधिवत् जप्त कर आरोपियों को थाना भिलाई नगर के अप.क. 42/2026 41/2026 छ.ग. जुआं (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6,7 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

1- नरेश देवांगन 44 वर्ष सेक्टर-06 भिलाई

2- चिण्टू कुमार 37 वर्ष, रिसाली, नेवई

3- कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलू, 56 वर्ष, सेक्टर-04 भिलाई

4- भीषम कुमार देवांगन, 48 वर्ष, सेक्टर-7 भिलाई

5- दीपक कुमार, शंकर नगर, दुर्ग

6- गिरधर रेड्डी सेक्टर-10 भिलाई

7- संजय सेनापति शांति नगर सुपेला

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button