chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस का फर्जी पहचान पर जीरो टॉलरेंस– होटल में गिरफ्तार युवक…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के स्पष्ट निर्देशों के पालन में जिले में होटल, लॉज एवं सार्वजनिक ठहराव स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन एवं नियमित जाँच की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17.01.2026 को थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग पुलिस द्वारा होटल न्यू इंडिया के कमरा नंबर 786 में ठहरे व्यक्तियों की पहचान जाँच की गई।

जाँच के दौरान एक व्यक्ति द्वारा जानबूझकर अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जारी आधार कार्ड का उपयोग कर होटल में ठहरना पाया गया, जो कि कानूनन गंभीर अपराध है। पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि उसका स्वयं का आधार कार्ड नहीं बना है तथा वह अपने पड़ोसी के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर रहा था।

उक्त कृत्य से आरोपी द्वारा धोखाधड़ी, छलपूर्वक पहचान परिवर्तन एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जिसे दुर्ग पुलिस ने तत्परता से विफल किया। मामले में थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग में अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 319(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी का विवरण :

नाम : सुहेल चौधरी
पिता : समसू चौधरी
उम्र : 20 वर्ष
निवासी : चौकी गंदा नाला, उपरकोट, थाना कोतवाली नगर, जिला बुलंदशहर (उ.प्र.)

दुर्ग पुलिस का स्पष्ट संदेश :

  • होटल, लॉज, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों में फर्जी पहचान पत्र का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  • किसी भी व्यक्ति द्वारा दूसरे के पहचान पत्र का उपयोग करना या अपनी पहचान छुपाना गंभीर अपराध है, जिस पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी।
  • होटल एवं लॉज संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि वे अतिथि पंजीकरण एवं पहचान दस्तावेजों की पूरी सतर्कता से जाँच करें, अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

दुर्ग पुलिस कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button