chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई
25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर चैंपियनशिप: भिलाई–चरोदा नगर निगम टीम ने जीता खिताब…

भिलाई/ 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर चैंपियनशिप में भिलाई–चरोदा नगर निगम की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित कर नगर का नाम रोशन किया। इस अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने विजयी टीम के खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस दौरान छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल जी, सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह जी, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, अनिल चौधरी जी, सोम सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




