छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई क्षेत्र के उद्योगो पर लग रहे निर्यातकर पर लगी रोक, अगले आदेश तक नही देना होगा निर्यातकर…

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई उद्योग चेम्बर अध्यक्ष जेपी गुप्ता,महेश बंसल व अतुल गर्ग ने आज भिलाई में उद्योगों पर लगाए जा रहे निर्यात कर के संबंध में नगरीय निकाय सचिव डॉ. बसवराजु एस. जी. एवं दुर्ग जिलाधीश अभिजीत सिंह से विस्तृत संवाद किया।

चेम्बर पदाधिकारियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि निर्यात कर के नोटिस से उद्योग जगत में असमंजस और चिंता का वातावरण है। अजय भसीन ने अवगत कराया कि उद्योग पहले से ही आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं, ऐसे में अतिरिक्त कर का बोझ उत्पादन और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि इस विषय पर शीघ्र समाधान निकालते हुए उद्योगों को राहत प्रदान की जाए।

नगरीय निकाय सचिव एवं जिलाधीश ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।
जिलाधीश अभिजीत सिंह ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि अगले आदेश तक वर्तमान में उद्योग पर लगाये जा रहे निर्यातकर के रूप में किसी भी प्रकार का शुल्क अथवा भुगतान नहीं लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद उद्योगपतियों में संतोष एवं उत्साह का माहौल देखा गया चेम्बर की इस पहल का आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ।

चेम्बर के इस प्रयास की सराहना करते हुए उद्योगपतियों ने कहा कि प्रशासन के इस सकारात्मक रुख से उद्योगों को स्थिरता मिलेगी और निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर द्वारा दिए गए आश्वासन से व्यापारिक वर्ग को राहत मिली है, जिससे निवेश और उत्पादन को गति मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। आज जिलाधीश के समक्ष उद्योगपति अतुल गर्ग, शैलेश बत्रा,नवीन अग्रवाल,सुनील जैन,योगेश पंजाबी,विक्रांत अग्रवाल,अजय मंत्री,सुभाष साहू व अनेक उद्योगपति उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button