छत्तीसगढ़रायपुर

सांसद बृजमोहन ने राजधानी में 10 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…

रायपुर : विकास ही भाजपा सरकार का मूल मंत्र है। यही कारण है कि पिछले 2 साल में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। यह बात रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को राजधानी में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर कही।

सांसद श्री अग्रवाल ने भनपुरी के यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 में 10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न स्थानों पर किए जाने वाले डामरीकरण और कंक्रीटीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया।

मुख्य विकास कार्यों का विवरण:

* ₹479.44 लाख की लागत से पाटीदार भवन से रिंग रोड-2 तक लगभग 2 कि.मी. सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण।
* ₹296.59 लाख की लागत से वार्ड 4 में विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण।
* ₹266.50 लाख की लागत से गोवर्धन नगर–गोविंद नगर, भनपुरी में 4.68 कि.मी. चतुर्दिक मार्ग का डामरीकरण, कंक्रीटीकरण और नाली निर्माण।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से रायपुर लोकसभा क्षेत्र समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की नई गति देखी जा रही है। इन कार्यों से क्षेत्र में धूल और कीचड़ की समस्या समाप्त होगी, यातायात सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और संपत्ति के मूल्यों में सुधार आएगा।

उन्होंने आगे कहा, “विकास अब केवल घोषणा नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई दे रहा है। बेहतर सड़कें विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं, भाजपा सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित हो रहा है और आज देश के लोग यहां व्यापार के लिए आ रहे हैं।”

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, जयंती भाई पटेल, केशुभाई पटेल, कृष्णा साहू, पार्षद नंद किशोर साहू, पार्षद अंबिका साहू, राजेश देवांगन, भगत राम, सोहन साहू, प्रमिला बल्ला साहू और मनोहर मनहरे भी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button