‘इससे पहले कि देर हो जाए समझौता कर लो’, जानिए अब ट्रंप ने किस पड़ोसी देश को दी धमकी?

वॉशिंगटन: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक मिलिट्री ऑपरेशन में पकड़कर बंधक बनाए जाने के बाद ट्रंप के तेवर बिल्कुल बदले हुए हैं। ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाने के बारे में वे पहले ही बयान दे चुके हैं, अब उन्होंने क्यूबा को भी धमकाना शुरू कर दिया है।
‘क्यूबा को अब वेनेजुएला से तेल या पैसा नहीं मिलेगा;
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल एक पोस्ट ने ऐलान किया है कि अब क्यूबा को कोई तेल या पैसा नहीं मिलेगा। उन्होंने लिखा कि क्यूबा लंबे अर्से से वेनेजुएला के तेल और वित्तीय सहायता पर निर्भर था लेकिन अब हालात बदल गए हैं। ट्रंप ने क्यूबा के नेताओं को धमकाते हुए कहा है कि अभी वक्त है, इससे पहले कि देर हो जाए समझौता कर लो।
‘वेनेजुएला को लंबे समय तक बंधक बनाए रखा’
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि क्यूबा कई सालों तक वेनेजुएला से मिलने वाले तेल और पैसों पर निर्भर रहा और इसके बदले उसने वहां के तानाशाहों को सुरक्षा सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने लिखा कि अब यह सिलसिला खत्म हो चुका है, क्योंकि पिछले हफ्ते हुए अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन में ज्यादातर क्यूबा के सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। अब वेनेजुएला को उन गुंडों और वसूली करने वालों की जरूरत नहीं है। इन लोगों ने वेनेजुएला को लंबे समय तक बंधक बनाए रखा था।”

डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट
सबसे शक्तिशाली सेना की निगरानी में है वेनेजुएला
उन्होंने आगे लिखा “अब वेनेजुएला संयुक्त राज्य अमेरिका के पास है। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है। यह सेना वेनेजुएला की रक्षा करेगी। क्यूबा को अब कोई तेल या पैसा नहीं मिलेगा। मैं उन्हें यह सलाह दे रहा हूं कि उनके पास अभी भी वक्त है कि वे अमेरिका से समझौता कर लें।
ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर किस कार्यकारी आदेश पर किया दस्तखत?
उधर, ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल से मिले पैसे को ‘सुरक्षित’ रखने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। इस कार्यकारी आदेश का मकसद संयुक्त राज्य अमेरिका के खातों में रखे वेनेजुएला के तेल से होने वाले राजस्व को कोर्ट केस या कानूनी ज़ब्ती के ज़रिए डायवर्ट होने से बचाना है।
व्हाइट हाउस ने कहा कि नए उपाय के तहत, न्यायिक कार्रवाई के ज़रिए इन फंडों को ज़ब्त करने का कोई भी प्रयास वेनेजुएला में आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता का समर्थन करने के अमेरिका के प्रमुख प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि कानूनी दावों की अनुमति देने से इस क्षेत्र में अमेरिका की विदेश नीति के लक्ष्य कमज़ोर हो सकते हैं।
वेनेजुएला के कच्चे तेल की बिक्री से प्राप्त फंड अमेरिकी ट्रेजरी के खातों में रखे गए हैं। कार्यकारी आदेश में कहा गया है कि यह राजस्व वेनेजुएला की संप्रभु संपत्ति है, लेकिन इसे निजी दावों के लिए खुला रखने के बजाय सरकारी और राजनयिक उद्देश्यों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा रखा गया है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



