
दुर्ग। नवयुवक जस झांकी आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी, जुनवानी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता कार्यक्रम में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह ने आयोजन समिति सहित समस्त नगरवासियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और युवाओं की रचनात्मक भागीदारी को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज कुरैशी, राम हिंदरिया, सुनील यादव सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष हिमांशु यादव, योगेश साहू, उपाध्यक्ष जय कुमार यादव, हितेश साहू, रुपेश साहू, किशन पटेल, लुकेश यादव, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में देवी जस गायन एवं आकर्षक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




